Aarti
जय गणेश जय गणेश देवा
Jai Ganesh Jai Ganesh Deva
✍ Traditional (signature line attributed to Surdas)
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
एक दन्त दयावन्त, चार भुजा धारी। माथे सिन्दूर सोहे, मूसे की सवारी॥
पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा। लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा॥
अंधन को आँख देत, कोढ़िन को काया। बाँझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥
'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
दीनन की लाज रखो, शम्भु सुतकारी। कामना को पूर्ण करो, जाऊँ बलिहारी॥
Sourced · awaiting volunteer check
Help the community: compare this with a printed edition or official source and confirm it, or suggest a fix.
Recited on
More for Ganesha