Aarti
जय पार्वती माता
Jai Parvati Mata (Parvati Aarti)
जय पार्वती माता, जय पार्वती माता। ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता॥ जय पार्वती माता॥
अरिकुल पद्म विनासनी, जय सेवक त्राता। जग जीवन जगदम्बा, हरिहर गुण गाता॥ जय पार्वती माता॥
सिंह को वाहन साजे, कुंडल है साथा। देव वधू जहं गावत, नृत्य करत ता था॥ जय पार्वती माता॥
सतयुग शील सुसुन्दर, नाम सती कहलाता। हेमांचल घर जन्मी, सखियन रंगराता॥ जय पार्वती माता॥
शुम्भ निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्याता। सहस भुजा तनु धरिके, चक्र लियो हाथा॥ जय पार्वती माता॥
सृष्टि रूप तुही जननी, शिव संग रंगराता। नंदी भृंगी बीन लही, सारा मदमाता॥ जय पार्वती माता॥
देवन अरज करत हम, चित को लाता। गावत दे दे ताली, मन में रंगराता॥ जय पार्वती माता॥
श्री प्रताप आरती मैया की, जो कोई गाता। सदा सुखी रहता, सुख संपति पाता॥ जय पार्वती माता॥
Sourced · awaiting volunteer check
Help the community: compare this with a printed edition or official source and confirm it, or suggest a fix.
Recited on
More for Parvati