Aarti
जय जय श्री शनिदेव
Jai Jai Shri Shanidev (Shani Aarti)
✍ Traditional
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी। सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी॥ जय जय श्री शनिदेव॥
श्याम अंक वक्र दृष्ट चतुर्भुजा धारी। नीलाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥ जय जय श्री शनिदेव॥
क्रीट मुकुट शीश सहज दिपत है लिलारी। मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥ जय जय श्री शनिदेव॥
मोदक और मिष्ठान चढ़े, चढ़ती पान सुपारी। लोहा, तिल, तेल, उड़द महिष है अति प्यारी॥ जय जय श्री शनिदेव॥
देव दनुज ऋषि मुनि सुरत नर नारी। विश्वनाथ धरत ध्यान हम हैं शरण तुम्हारी॥ जय जय श्री शनिदेव॥
Sourced · awaiting volunteer check
Help the community: compare this with a printed edition or official source and confirm it, or suggest a fix.
More for Shani