Aarti
आरती श्री रामायण जी की
Aarti Shri Ramayan Ji Ki
✍ Traditional
आरती श्री रामायण जी की। कीरति कलित ललित सिय पी की॥
गावत ब्रह्मादिक मुनि नारद। बालमीक बिग्यान बिसारद। सुक सनकादि सेष अरु सारद। बरनि पवनसुत कीरति नीकी॥ आरती श्री रामायण जी की॥
गावत बेद पुरान अष्टदस। छओं सास्त्र सब ग्रंथन को रस। मुनि जन धन संतन को सरबस। सार अंस सम्मत सबही की॥ आरती श्री रामायण जी की॥
गावत संतत संभु भवानी। अरु घटसंभव मुनि बिग्यानी। ब्यास आदि कबिबर्ज बखानी। कागभुसुंडि गरुड के ही की॥ आरती श्री रामायण जी की॥
कलिमल हरनि बिषय रस फीकी। सुभग सिंगार मुक्ति जुबती की। दलन रोग भव मूरि अमी की। तात मात सब बिधि तुलसी की॥ आरती श्री रामायण जी की॥
Sourced · awaiting volunteer check
Help the community: compare this with a printed edition or official source and confirm it, or suggest a fix.
Recited on
More for Rama